अब महिला थानों के लिए 10 करोड़

mp_police_logoलोकल इंदौर 11 जून .प्रदेश के सभी  महिला थाने इस वर्ष  अपग्रेड होंगे, इसके लिए पुलिस मुख्यालय को 10 करोड़ रुपए का अतिरिक्त फंड दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में ये फंड उपलब्ध होगा।

जानकारी के अनुसार ज्यादातर थानों में महिला स्टाफ का टोटा है, जिसके चलते पुरूष कर्मियों को पदस्थ किया गया है। लंबित मामलों में जांच के लिए पर्याप्त विवेचना अधिकारी ही नहीं है जिसके चलते ज्यादातर थानों में लंबित मामलों की संख्या रिकॉर्ड बना रही है।लोकल इंदौर के अनुसार इस फंड से  थानों में महिला निरीक्षकों की तैनाती होगी, साथ ही गश्ती वाहन दिए जाएंगे। महिला थानों को भी डायल 100 से लिंक करेंगे। हर जिले में औपचारिकता के लिए एक महिला थाने का गठन होगा।  महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विभाग की ओर से भी आवंटित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×