लोकल इंदौर 7 अप्रैल .गत वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी शहर में आयोजित आई.पी.एल. मैचों के दौरान, शहरवासियों को सस्ती, सुलभ, आरामदायक और विष्वसनीय यात्रा हेतु अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड, इंदौर विषेष रूप से आई बस एवं सम्बंधित मार्गो पर संचालित अटल सिटी बसों की बेहतर सुविधा उपलब्ध करायेगा। शहरवासियों हेतु आई.पी.एल. मैच के दौरान अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड, इंदौर द्वारा शहर में संचालित अत्याधुनिक आई बसें प्रति 2 मिनिट एवं सम्बंधित मार्गो पर संचालित अटल सिटी बसें हाई फ्रीक्वेंसी पर संचालित की जायेगी। सभी से आग्रह है की यातायात सम्बन्धी किसी भी असुविधा से बचने हेतु लोक परिवहन का उपयोग ही करें।