
चंद्रकांता नामक महिला की बातों से आईजी को लगा महिला का मानसिक संतुलन गड़बड़ है तो उन्होंने महिला थाने से पुलिस को बुलाया। जो महिला को उसके घर ले गई। अपना घर ढूंढने में ही महिला को एक घंटा लग गया। परिजन ने बताया महिला ने पहले शादी की थी लेकिन बाद में पति से अलग हो गई। उसे मानसिक चिकित्सालय ले जाने की कोशिश की लेकिन वह राजी नहीं हुई। इस पर उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।