इन्दौर में तैराकी का महाकुंभ २६ जून से
लोकल इन्दौर, 23 जून। म.प्र. तैराकी संघ के तत्वाधान में इन्दौर जिला तैराकी संघ द्वारा 26 से 29 जून तक 31वीं राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा का आयोजन महू नाका व नेहरू पार्क स्थित तरण पुष्कर पर किया जा रहा है, जिसमें 28 से अधिक प्रदेशों के 1000 तैराक भाग लेंगे।
आयोजन समिति की अध्यक्ष व विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ व स्पर्धा सचिव योगेन्द्रसिंह राठौर ने बताया कि इन्दौर में तीन वर्षों बाद राष्ट्रीय स्तर का यह भव्य आयोजन हो रहा है। इसके पूर्व भी वर्ष 2011 में राष्ट्रीय सब-जूनियर स्पर्धा का सफल आयोजन हुआ था। स्पर्धा के लिये नगर पालिक निगम ने महू नाका स्थित तरण पुष्कर को विशेष रूप से संवार दिया है। दर्शकों के लिये वाटरपू्रफ दीर्घा भी बनाई गई है।
इस स्पर्धा में कुल 60 इवेंट होंगे जिसमें 60 स्वर्ण, 60 रजत तथा 60 कांस्य पदक दांव पर रहेंगे। तैराकी के मुकाबले महू नाका स्थित तरण पुष्कर पर होंगे जबकि गोताखोरी के मुकाबले नेहरू पार्क स्थित तरण पुष्कर पर आयोजित किये जाएंगे। स्पर्धा में बालक व बालिका वर्ग में 28 से अधिक प्रदेशों के लगभग 1000 तैराक अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस स्पर्धा को अनुभवी निर्णायक संचालित करेंगे।
बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तर की आवास व भोजन व्यवस्था की गई है। स्पर्धा के दौरान विशेष रूप से भारतीय तैराकी संघ के अध्यक्ष वी.के. कामथ, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र नानावटी तथा सचिव कमलेश नानावटी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही