उनसाठ लाख की धोखाधडी के आरोप में उद्योगपति गिरफ्तार
लोकल इंदौर 1 मार्च। उनसाठ लाख की धोखाधडी के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने विजय नगर से एक उद्योगपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आज सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस का एक दल विजयनगर थाने पर आया था।
छत्तीसगढ़ पुलिस में दर्ज एक धोखाधड़ी के प्रकरण में इंदौर के उद्योगपति पीयूष गुप्ता और उसके दो साथी निलेश तिवारी तथा प्रकाश पांडे आरोपी हैं। तीनों आरोपियों ने मिलकर 59 लाख की एक धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से ही उनकी तलाश चल रही थी। आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।