एम पी क्वाटर फाईनल में
लोकल इन्दौर, 6 जून। एकलव्य क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित तीन खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धा के तहत खेली जा रही 33वीं जूनियर टैनीकाईट स्पर्धा में मध्यप्रदेश के बालकों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बॉल हॉकी में मेजबान म.प्र. ने बालक व बालिका वर्ग के पुल मुकाबलों में जीत दर्ज की।
चिमनबाग मैदान पर खेली जा रही इस स्पर्धा में टैनीकाईट स्पर्धा के बालक वर्ग में मध्यप्रदेश के अलावा कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र ने भी अंतिम चार में स्थान बनाया। वहीं बालिका वर्ग में उत्तराखंड, आसाम, महाराष्ट्र और कर्नाटक ने अंतिम आठ में प्रवेश किया। बालक वर्ग के अंतिम लीग मुकाबलों में म.प्र. ने तमिलनाडु को 3-0 से, कर्नाटक ने प. बंगाल को 3-2 से, आंध्रप्रदेश ने उड़ीसा को 3-0 से तथा महाराष्ट्र ने हरियाणा को 3-0 से मात दी। वहीं बालिका वर्ग में उत्तराखंड ने गोवा को 3-0 से, आसाम ने बिहार को 3-0 से, महाराष्ट्र ने झारखंड को 3-0 से तथा कर्नाटक ने हरियाणा को 3-0 से हराया।
बॉल हॉकी- नूतन स्कूल में खेली जा रही बॉल हॉकी की 3री सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा के बालिका वर्ग के लीग मुकाबलों में मध्यप्रदेश ने झारखंड को आसानी से 7-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में चंड़ीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से, जम्मू-कश्मीर ने छत्तीसगढ़ को 10-0 से, उ.प्र. ने झारखंड को 8-0 से मात दी। बालक वर्ग में मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र को 8-0 से, पंजाब ने उ.प्र. को 7-0 से, तमिलनाडु ने जेएंडके को 4-0 से, उ.प्र. ने दिल्ली को 1-0 से तथा झत्तीसगढ़ ने जेएंडके को 3-0 से हराया।