कांग्रेस से दोहरे मापदण्ड पर रुढी ने मांगा जवाब

लोकल इंदौर 29 मई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव प्रताप रुढी ने छत्तीसगढ में हुए नक्सली हमले की निन्दा करते हुए प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेतृत्व से उनके दोहरे मापदण्ड पर जवाब मांगा है|
इन्दौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए रुढी ने कहा कि छत्तीसगढ में जो नक्सली हमला हुआ वह एक सामान्य घटना नहीं है| बल्कि लोकतंत्र के खिलाफ खडे लोगों का देश के विरुध्द युध्द है| जिस तरह से इसका राजनीतिकरण किया जा रहा है| वह दुर्भाग्यपूर्ण है| पूरे देश को मिलकर इसके खिलाफ लडना होगा| यह राज्य से सम्बन्धित मामला नहीं है केन्द्र का विषय है|
रुढी ने छत्तीसगढ राजभवन में प्रधानमंत्री,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के उपस्थित में हुई बैठक पर उठे सवाल कि जिम्मेदारी किसकी ? पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि यह दोहरा मापदण्ड क्यों ? हैदरबाद में ब्लास्ट हुआ तब यह प्रश्न नहीं उठा ? दिल्ली में ब्लास्ट हुआ तब प्रश्न नहीं उठा ? उस समय मनमोहन सिंह जी और सोनिया गाँधी जी ने यह क्यों नहीं कहा कि जिम्मेदारी किसकी ? ऐसा क्यों होता है कि जब जब भाजपा शासित राज्यों में कुछ होता है तभी यह प्रश्न कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाया जाता है ? भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष से यह स्पष्टीकरण चाहती है कि आखिर कांग्रेस नेताओं का यह गैर जिम्मेदारना बयान क्यों आता है|