लोकल इंदौर 4 अक्टॅूबर। सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन। श्राद्ध पक्ष के दौरान सिर्फ़ देश में ही नहीं विदेशो में रहने वाले लोगो द्वारा भी अपने पितृों का तर्पण किया जाता है। श्राद्ध पक्ष में इंदौर के कृष्णपूरा छत्री पर सैकड़ो लोग प्रतिदिन आकर अपने पितरो का तर्पण कर रहे है और पितरो की आत्मा की शान्ति व पित्र दोष निवारण के लिए पूजा -अर्चना कर रहे है। इसी के साथ यहॉं केदारनाथ त्रासदी में मारे गए लोगो व देश के शहीदों के लिए भी तपर्ण किया जा रहा है।
इंदौर के राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा यह तर्पण लोगो के लिए नि:शुल्क रखा गया है। श् पुजारी सूर्यकांत दुबे के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ अपने पितरो का तर्पण कर रहे है। इस दौरान भागवत कथा का आयोजन भी यहाँ किया गया है । लोग पितरो की शान्ति व पित्र दोष निवारण के लिए तर्पण करते है। इस तरह तर्पण करने से पितरो की आत्मा को शान्ति प्राप्त होती है।
यहाँ लोगो द्वारा सिर्फ़ अपने पितरो का ही नहीं बल्कि जो लोग दुर्घटना में मारे जाते है या किसी हादसे का शिकार हो जाते है उन लोगो का भी तरपन यहाँ किया गया। लोगो का कहना है पिछले दिनों हुई केदारनाथ त्रासदी में जो लोग मौत के गाल में समा गए थे उनका भी तर्पण उनके द्वारा किया गया है ताकि भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे। इस प्रकार मानव धर्मं को सर्वोपरि मानते हुए अज्ञात व्यक्ति से समबन्ध न होने पर भी उसका तरपन यहाँ किया जा रहा है।