लोकल इंदौर 27मई .नरेंद्र सिंह तोमर के केंद्रीय मंत्री बनने के साथ ही प्रदेश भाजपा संगठन में फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को केन्द्रीय नेतृत्व की पसंद के बावजूद प्रदेश पार्टी प्रमुख के पद पर नही बैठाने के संकेत है ,महिला बाल विकास मंत्री माया सिंह का नाम अगले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए चर्चा में हैं।
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री चौहान और तोमर ने अगले प्रदेशाध्यक्ष के लिए महिला बाल विकास मंत्री माया सिंह का नाम आगे बढ़ाया है। यदि माया सिंह प्रदेशाध्यक्ष बनीं तो यह लगातार चौथी बार होगा कि प्रदेशाध्यक्ष का पद ग्वालियर के खाते में जाएगा। विजयवर्गीय को केंद्रीय नेतृत्व की पसंद बताया जा रहा है वहीं, प्रदेश महासचिव नंदकुमार सिंह चौहान भी प्रदेशाध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में उभरे हैं। वे प्रदेश भाजपा के सभी गुटों की पसंद हैं।