गुरु पूर्णिमा पर आयोजनों की धूम
लोकल इंदौर १२ जुलाई . शहर में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अनेक धार्मिक आयोजन हुए। गुरू स्थलों के साथ ही मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अन्ना महाराज, भय्यू महाराज आदि धर्मगुरूओं के स्थान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पाद पूजन के लिए पहुंचे।
द्द्धाजी के पूजन के लिए आईटीआई ग्राउंड पर सैकड़ों लोग उमड़े। अभिनेता आशुतोष राणा सहित खचाखच भरे पंडला ने कतार भक्त होकर गृहस्थ संत का पाद पूजन किया। दशहरा मैदान पर जैन संत ललितप्रभ और चंद्रप्रभजी का पाद पूजन सैकड़ों भक्तों ने किया।
अन्ना महाराज संस्थान पलसीकर कॉलोनी अन्ना महाराज के पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। करीब दोपहर 1 बजे से पूजन की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रसादी वितरण भी किया गया। सूर्योदय आश्रम सुखलिया पर दोपहर में गुरु भय्यू महाराज का कतारबद्ध होकर भक्तों ने पूजन किया गया।