घर में घुस कर किया किशोरी से बलात्कार

लोकल इंदौर १५ जुलाई .चन्दन नगर थाना इलाके के आशियाना पैलेस में रविवार देर रात चाकू की नोक पर किशोरी के साथ पहले घर में और फिर स्कूल परिसर में दुष्कर्म किया गया। टीआई चंदन नगर विनोद दीक्षित ने बताया, रविवार रात करीब 3 बजे 14 वर्षीय किशोरी के घर में युवक घुस गया था। किशोरी मां के साथ छत पर सो रही थी। आरोपी ने पहले घर में ही हरकत की तो किशोरी की नींद खुल गई। जब तक वह शोर मचाती उसके पहले ही आरोपी ने उसे चाकू अड़ा दिया।
उसे नीचे घर में लाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोरी को पास ही के सरकारी स्कूल के परिसर में ले गया। वहां आरोपी ने दोबारा उसके साथ ज्यादती की और भाग गया। बच्ची ने घर लौटकर मां को बताया, मां घबरा गई। बाद में दोनों हिम्मत कर थाने पहुंचे और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। किशोरी ने आरोपी का नाम गुल्लू निवासी चंदन नगर बताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।