लोकल इंदौर 19 मई।रविवार को वोटिंग वाले दिन इंदौर के साँवेर में युवक की गोली मारकर हत्या किये जाने की खबर है। यह घटना सांवेर के ग्राम पालिया की बताई गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिसको गोली लगी उसकी हेयर सैलून की दुकान है। मृतक का नाम नेमीचंद तंवर पता चला है।बताया जा रहा हैकि मृतक का लड़का उज्जैन पुलिस मे है।
चर्चा है कि विवाद राजनीति की बात को लेकर हुआ। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही हैं।