छात्र सहित दो लोगों ने फांसी लगा कर आत्मत्या कर ली
इंदौर। एक छात्र और एक युवक सहित दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।भंवरकुआं थाना पुलिस ने बताया कि विद्यानगर में रहने वाले एमबीए के छात्र रवि पिता विमल कुमार जैन ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव कमरे के अंदर मिला। पुलिस ने बताया रवि सीहोर का रहने वाला है।उसके पिता किसान है।वह यहां एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इसी तरह सेठीनगर झोपड़पट्टी में रहने वाले 25 वर्षीय त्रिलोक चंद बड़ोदिया ने फांसी लगा ली आज सुबह परिजन उसे उठाने गए तब त्रिलोक फंदे पर झूल रहा था। परिजन ने बताया कि छह माह पहले त्रिलोक का विवाद बालदा कॉलोनी में रहने वाली युवती से हुई थी। पत्नी कुछ दिन ससुराल में रही उसके बाद वह मायके चली गई है। जब से वह लौटकर नहीं आई है इसी के कारण वह परेशान रहने लगा था।