लोकल इंदौर 02 अप्रैल। प्रख्यात चित्रकार श्री दीनानाथ भार्गव की चित्रकलाओं पर आधारित प्रदर्शनी नंदन की झलक का आयोजन 5 अप्रैल से प्रीतमलाल दुआ सभागृह स्थित कलाविथिका में किया गया है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ शाम 6.30 बजे किया जायेगा।
इस प्रदर्शनी में श्री भार्गव की चायनिज सहित अन्य विधाओं में बनायी गयी चित्रकला प्रदर्शित की जायेगी। यह प्रदर्शनी 7 अप्रैल तक आम दर्शकों के लिये निशुल्क अवलोकनार्थ खुली रहेगी। यह प्रदर्शनी 6 एवं 7 अप्रैल को सुबह 11 से रात्रि आठ बजे तक रखी जा सकती है। श्री दीनानाथ भार्गव ख्यात चित्रकार हैं। श्री भार्गव भारत के संविधान के कवर पेज बनाने में भी सहयोगी रहे हैं। इनके चित्रों की प्रदर्शनियाँ दिल्ली सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों में लग चुकी हैं, जहाँ बेहद सराही गयीं।