देश मे पहली बार महिलाओं को ट्रेनिंग देगी कॉंग्रेस
लोकल इंदौर 3 मई।कांग्रेस देश मे पहली बार म.प्र. में महिलाओं को कालिंग बूथ स्तर पर प्रशिक्षण देने जा रही है। 5 मई से इंदौर के रविन्द्र नाट्यगृह में होगी। म.प्र. महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने बताया कि 2013 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर महिलाओ को राजनैतिक व चुनावी प्रशिक्षण प्राप्त हो सके और वे घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओ के जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए ये प्रशिक्षण होगा । उनके अनुसार ये ट्रेनिंग पांच भागो में दी जाएगी. ट्रेनिंग की शुरुआत इंदौर से होगी इसके बाद ग्वालियर,छिंदवाडा,छतरपुर और अन्नतपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा
mahilaon ko trenig degi congress…wow badiya hai kam se kam mahilyon ko tranig to milegi magar is tranig ke liye kitana dhan aaya hai aur kitana aapas me bataa ye to secreta hi honga aur tranig bhi kinhen milegi raj ki baat hai