लोकल इन्दौर20 अप्रैल। शनिवार सुब हमन्दिर से घर वापस लौट वृद्धा से नकली पुलिस बन कर एक वृद्ध महिला से करीब पौने दो लाख के जेवर अज्ञात बदमाश लूट ले गये।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

तुकोगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पादेवी सुबह मन्दिर से घर वापस लौट रही थी। 56 दुकान स्थित युनिवर्सल गर्ल्स होस्टल के पास दो नकली पुलिस वालों ने पुष्पादेवी को रोका और आगे मर्डर वा लूट की बात कहाकर उससे पहने जेवर सोने की चेन,चार सोने की चूडी, दो अंगुठी उतरवा लिये। उक्त गहने एक डिब्बे में रखाकर नकली पुलिस बने बदमाशों ने महिला को दिया और कहा कि घर जा कर खोले। महिला उन बदमाशों के चक्कर में आ गई. घर पहुंचकर जब महिला ने डिब्बा खोला तो वह खाली था.इस घटना की शिकायत पुलिस को की गई है।