लोकल इंदौर 17 सितम्बर।इंदौर में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के भाई केपर एक छात्रा ने मकान दिखाने का बहाने रेप करने और MMS बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की तपतीश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के छोटी ग्वाल टोली थाने में छात्रा ने इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के भाई अजय वर्मा उर्फ़ मिथुन पर दुष्कर्म और ब्लेकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए है। ग्वालटोली पुलिस ने जीरो में कायमी कर मामला राजेंद्र नगर पुलिस सौंप दिया। छात्रा ने आरोप लगाया की अजय वर्मा उर्फ़ मिथुन उसे राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी मकान दिखाने के बहाने ले गया था। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और वीडियो सार्वजनिक करने के नाम पर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया।