पर्यटन विकास निगम ने दिया 915 व्यक्ति को प्रशिक्षण
लोकल इंदौर 15 अप्रैल। मध्यप्रदेश को पर्यटक मित्र प्रदेश के रूप में स्थापित करने तथा पयर्टकों को बेहतर गुणवत्ता एवं व्यवहार के साथ सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा स्किल डेव्हलपमेंट के जरिये युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पर्यटन निगम के 19 होटलों के माध्यम से हुनर से रोजगार कार्यक्रम संचालित किया गया। इसमें विगत वर्ष 2012-13 में 915 व्यक्ति को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रदेश के युवाओं को हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देने के लिए मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा इंदौर में (एस.आई.एच.एम.) होटल प्रबंधन संस्थान स्थापित किया गया है।