प्रदेश में नम्बर प्लेट लगाने वाली लिंक उत्सव कंपनी का ठेका निरस्त

लोकल इंदौर  15 जून.  परिवहन मंत्री ने  हाईसिक्योंरिटी नम्बर प्लेट लगाने वाली लिंक उत्सव कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया। काफी दिनों से इस कंपनी की शिकायत मंत्री को मिल रही थी। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले भोपाल में हुई बैठक में परिवहन मंत्री ने परिवहन आयुक्त संजय चोधरी को इस कंपनी का ठेका निरस्त करने की कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कहा था। इसके बाद शुक्रवार  सुबह इस संबध में मोखिक आदेश  कर दिए गए है। गौरतलब है कि परिवहन मंत्री का प्रभार संभालते ही परिवहन मंत्री ने कंपनी का ठेका निरस्त करने की बात कही थी। जिसके लिए प्रक्रिया पिछले कई महिनों से जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×