फरार महिला पकडाई :पडोसी पर किया था जानलेवा हमला
लोकल इंदौर 08 मई |स्टोव्ह देने से मना किया तो महिला ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस में मामला गया तो महिला अपने पति के साथ महाराष्ट्र भाग गई । वह इंदोर शादी में आई तो पुलिस ने धर दबोचा ।
पुलिस के अनुसार बाणगंगा क्षेत्र मे में रहने वाले शांतिलाल को पडोस में रहने वाले सुरेश और उसकी पत्नी रेखा ने जान से मारने की कोशिश की थी| इस मामले मे हत्या का केस दर्ज कर पुलिस दोनो की तलाश कर रही थी| मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला रेखा राहुल गांधी नगर में रिश्तेदार के घर आई हुई है| इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया|
रेखा शांतिलाल के पास ही किराए के मकान में रहती थी| घटना वाले दिन उससे खाना बनाने के लिए स्टोव्ह मांगा| शांतिलाल ने स्टोव्ह देने से मना कर दिया था| इस पर उनके बीच विवाद हुआ और पति-पत्नी ने शांतिलाल को पहली मंजिल से उठाकर फेंक दिया, लेकिन वह नीचे गिरने के बजाय जामफल के पेड पर अटक गया| आसपास के लोगो ने उसे नीचे उतारा और दोनो पक्षो को अलग किया , लेकिन कुछ देर बाद रेखा और सुरेश वापस उसके पास पहुंचे और स्टोव्ह मांगा, जब उसने नही दिया तो रेखा ने शांतिलाल के मुंह पर घासलेट फेंक दिया और सुरेश ने आग लगा दी| इस वारदात के बाद दोनो भाग गए थे| महिला ने पूछताछ मे बताया कि वे लोग महाराष्ट्र भाग गए थे| उसका पति अभी भी वहां एक ठेकेदार के यहां काम कर रहा है| पुलिस का दल उसकी गिरफ्तारी में लगा हुआ है|