लोकल इंदौर 8 अगस्त। नगर निगम के बर्खास्त दरोगा की एमवाय अस्पताल में इलाज के अभाव में हुई मौत के लिए निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक हेमंत वर्मा की लाश एम् वाय अस्पताल की ही एक कुर्सी पर पड़ी मिली है, उसके पास से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त की।
मृतक नगर निगम के विद्युत विभाग में दरोगा के पद पर पदस्थ था, अधिकारियों ने सांठगाठ कर दो वर्ष पहले एक झूठे मामले में उसे बर्खास्त कर दिया था, जिसकी वह कई बार शिकायत भी कर चुका था.. उसकी बर्खास्ती के बाद उसकी पत्नी हेमलता भी उसे छोड़कर चली गयीथी। इस कारण उसने राजकुमार ब्रिज से कूदकर खुदखुशी करने का भी प्रयास किया था लेकिन इलाज के बाद वह बच गया था। एम् वाय अस्पताल में उसकी मौत के लिए उसके भाई ने नगर निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है और उन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।