लोकल इंदौर 06 सितंबर। केंद्रीय विज्ञान व प्रोद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विज्ञान विषय को प्रोत्साहित करने हेतु इंदौर से जिन 253 बच्चों को इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित किया था, उनकी शुक्रवार से लगने वाली प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी अब 14 से 16 सितंबर तक लगाई जाएगी। इंदौर में हो रही बारिश के चलते यह निर्णय शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मंत्रालय द्वारा इंदौर जिले से 6वीं से 10वीं तक बच्चों में से 253 बच्चों का चयन कर उन्हें इस हेतु 5 हजार रुपए का चेक दिया गया है। इस प्रदर्शनी में से 45 बच्चों को चयनित कर उज्जैन में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में शामिल किया जाएगा। उक्त आयोजन बाल विनय उत्कृष्ट विद्यालय में किया जाएगा।