ब्याज जीरो शिवराज हीरा किसान मौर्चा
लोकल इन्दौर 29 जून।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि म. प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी 15 जुलाई को भोपाल के जम्बूरी मैदान में ढाई लाख किसानो के बीच में सम्मान किया जाएगा।
आज यहा पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा में उन्होनें कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानो को केन्द्र सरकार की शोषणकारी नीतियो से बचाने एवं खेती को लाभ का धंधा बनाये जाने के मिषन मे जीरो प्रतिशत पर सहकारिता के माध्यम से कर्ज देने का निर्णय 1 अप्रेल 2011 से लागू कर दिया है। यह भारत के इतिहास मे प्रथम बार हुआ है तथा मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने म प्र को बिना ब्याज के कर्ज देने वाला देश का प्रथम राज्य बना दिया है। निष्चित ही यह किसानो के लिए बडी सौगात है। आज हर गॉव मे किसान मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कह रहा है “ब्याज जीरो शिवराज हीरो” शिवराज ने निभाया फर्ज बिन ब्याज दिया कर्ज“। यह भावना हर किसान के हृदय पर अंकित हो गई है तथा हर गॉव की दिवाल पर भी अंकित हो रही है।
भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष मान. श्री प्रभात झा ने भोपाल के जम्बुरी मैदान पर किसान महापंचायत करने का ऐलान किया है। इस महापंचायत मे पुरे म. प्र. के 2.5 लाख किसानो की उपस्थिति मे बिना ब्याज के कर्ज देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री मा. शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया जाएगा तथा केन्द्र सरकार के किसान विरोधी निर्णय के विरोध संघर्ष का शखनाद किया जाएगा।