लोकल इंदौर 19 जुलाई। अपने चाल चरित्र और चेहरे को लेकर अनुशासित कही जाने वाली भारतीय जनता पार्टी में भी अब आंतरिक विद्रोह के बिगुल बजने लगे है। विधानसभा क्रं. एक के कार्यकर्ता और पूर्व विधायक उषा ठाकुर समर्थक इस बार हिसाब बराबर करने के मुड में है। भाजपा का गढ बनी विधानसभा क्रं. एक में विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ हल्लाबोल आयोजन जारी है। पहले आपसी बैठक, फिर क्षेत्र के नेताओं के साथ बातचीत के बाद गुरुवार को ये मामला पार्टी कार्यालय भी पंहुच गया। विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठे कार्यकर्ताओं ने संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ से बंद कमरें मे चर्चा की। तीन घंटे तक चर्चा का दौर चलता रहा। से चर्चा करने के बाद बाहर निकले संभागीय संगठन मंत्री और कार्यकर्ता मिडिया से इस मामले में कुछ नहीं बोले।