आज का पंचांग
दिनांक: 15 अप्रैल 2017
वार: शनिवार
विक्रम संवत: 2074
शक संवत: 1939
माह: वैशाख
पक्ष: कृष्ण
तिथि: चतुर्थी सायं 7.48 तक
नक्षत्र: अनुराधा दोपहर 1.39 तक
————
आज का राशिफल
मेष: कोई भी नया कार्य करते समय सारे पक्षों पर अच्छी तरह सोच-विचारकर कर लें। भावनाओं को अपने पर हावी न होने दें। व्यापारिक, आर्थिक मामलों, निवेश, शेयर, प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों का निपटारा होगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
————
वृषभ: रुके कार्यों में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक-सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता जरूर रहेगी, लेकिन परेशानी नहीं आएगी। खानपान का ध्यान रखें खासकर पेट संबंधी कोई रोग हो सकता है।
————
मिथुन: शत्रु सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। किसी अन्य व्यक्ति के विवादों में आप बीच में ना कूदें। घर-परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च करेंगे। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आर्थिक मसलों को हल कर पाएंगे।
————
कर्क: संपत्ति को लेकर भाई-बंधुओं से विवाद संभव है। रुपयों का लेन-देन करते समय सावधानी रखें। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान से पढ़ लें और सूझबूझ से निर्णय लें। कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सराहना मिलेगी।
————
सिंह: किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस में सहयोगी हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने के लिए सही समय है। सोचे कार्य आसानी से हो जाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की बीमारी पर खर्च करना पड़ेगा। स्वयं को भी रक्त संबंधी कोई बीमारी आ सकती है।
————
कन्या: कला-संस्कृति से जुड़े व्यक्त्यिों को काम से संबंधी कोई प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरीपेशा युवतियों, महिलाओं को प्रमोशन के चांस मिलेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहें। थकान, चिडि़चिड़ापन रहेगा। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और मन में प्रसन्नता आएगी। ————
तुला: आज आपका दिन मिलाजुला प्रभाव वाला रहेगा। कुछ अच्छे काम होंगे, लेकिन कुछ खराब समाचार भी मिल सकते हैं। परिवार में मतभेद उभरेंगे। भाई-बहनों में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदी के योग बन रहे हैं। ————
वृश्चिक: अनावश्यक क्रोध से बचें। कोई काम लंबित हो या पूरा न हो पाए तो किसी दूसरे पर गुस्सा न निकालें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक स्थिति में माहौल ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। ————
धनु: मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। वाहन खरीदी के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा के पद में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रस्ताव मिलेगा। अविवाहितों को मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा।
————
मकर: वाहन-मशीनरी खरीदने के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनेगी। आर्थिक मामलों में लाभ। कोई महत्वपूर्ण कार्य जो काफी समय से अटका हुआ है वह पूरा होगा। इन सबके बावजूद मानसिक रूप से थोड़े अस्थिर रह सकते हैं। संतानपक्ष के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
————
कुंभ: योजनाओं को साकार करने के लिए जी-जान से जुट जाएं। आलस्य का त्याग करें और आगे बढ़ें। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो समय ठीक है। खरीदी करने के लिए भी शुभ समय है। घर-परिवार वालों की बात सुनें और किसी महत्वपूर्ण कार्य में उनकी सलाह भी लें।
————
मीन: आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, लेकिन खर्च संभलकर करें। कार्यस्थल पर मान-सम्मान, यश-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके निर्णय को सराहना मिलेगी। पारिवारिक कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता हैं। महिलाओं-युवतियों का समय मित्रों के साथ मेलजोल में व्यतीत होगा।
————
– पं. गजेंद्र शर्मा
ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार
संपर्क: 8889944457
————-