लोकल इंदौर 27 अक्टूबर.इंदौर की छावनी अनाज मंडी में दीपावली के बाद मंडी खुलने पर मूहूर्त ट्रेडिंग की गई। इस मौके पर मंडी व्यापारियों ने गेंहूॅ सोयाबीन व चने के भाव खोले। व्यापारियों ने मंडी प्रांगण में दीपावली मिलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया। जिसमें बडी संख्या में दाल तिलहन व अनाज व्यापारियों ने शिरकत की। मंडी में मूहूर्त ट्रेडिंग में चना 2800, सोयाबीन 2800 से 3200 व गेंहूॅ 1500 से 1800 क्विंटल तक के भाव पर खोला गया।