लोकल इंदौर12 अगस्त। प्रदेश महिला कांग्रेस ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आगामी चुनाव में महिला कांग्रेस हर जिले की दो बार से अधिक हारी हुइ सीटों में से एक पर टिकट देने की मांग करते हुए चुनाव के लिए महिला प्रत्याशियों की सूची भिजवाई है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने बताया कि चुनाव के लिए महिला प्रत्याशियों की सूची तैयार कर अभा कांग्रेस ,प्रदेश प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस को भैजी गई है।
उन्होने बताया कि जिन सीटों पर पर्टी दो बार से अधिक हरी है उनमें से ही हर जिले में कम से कम एक टिकट महिला नेत्रियों को दी जाए। महिलाए इन सिटों पर जीतकर पार्टी को दिखा देगी।