मां के प्रेमी ने सिगरेट से दागा डेढ साल की मासूम को
इंदौर 3 जून।डेढ साल की एक मासुम को उसकी मा के प्रेमी द्वारा सिगरेट से दागने का मामला प्रकाश में आया है। खजराना पुलिस ने बताया कि हिना कालोनी मे रहने वाली एक महिला पिछले कुछ दिनों से अपने पति को छोड कर अपने प्रेमी वाहिद के साथ रहने चली गई थी।कुछ दिनों तक ठीक चला इसके बाद वाहिद महिला के साथ विवाद करने लगा। उसने मानवता की सारी हदे पार करते हुए महिला की डेढ साल की बेटी शिरीन को सिगरेट से दाग दिया। आरोपी ने मासूम को करीब एक दर्जन से ज्यादा जगहो पर सिगरेट से दाग दिया है।आज षाम उसकी छ वर्षिय बडी बहन ने मामले का खुलासा किया।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।