अहमदाबाद: यहां एक 29 वर्षीय पेंटर को अपनी 60 साल की मां से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शकुन सिंह परिहार ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 13 जून की देर रात हुई। महिला यूपी के कानपुर से दो दिन पहले अपनी बेटी के घर आई थी। उसका बेटा भी अहमदाबाद के औद्योगिक इलाके वतवा में रहता है। वह अपनी बहन के यहां गया और मां से अपने घर चलने को कहा। रास्ते में सड़क किनारे खेत में ले जाकर उसने मां का बलात्कार किया और उसे वहीं छोड़ दिया।
महिला ने मदद के लिए पुकारा। काफी देर तक जब कोई बचाने के लिए नहीं आया तो वह हिम्मत जुटाकर अपनी बेटी के यहां पहुंची। बेटी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन रविवार को उसे अपने दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। सभर