मामा के साथ क्यों रहती है ….. मारापीटा
लोकल इंदौर 15 जून . अपमे मामा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को भांजे और उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने बताया कि रामकृष्ण बाग कॉलोनी में रहने वाले अंकित तोमर व रेखा तोमर शुक्रवार को पास ही रहने वाली 40 साल की महिला के घर पहुंचे और गाली-गलौज कर उससे मारपीट की। इस दौरान नुकीली वस्तु से भी हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह जनरल स्टोर चलाती है। अंकित का मामा अजय उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। इस बात का अंकित व रेखा विरोध करते हैं। वे अक्सर अजय को घर न आने देने का कहकर धमकी देते थे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।