लोकलइंदौर 11 जुलाई। मध्यप्रदेश सरकार के वित्तमंत्री राघवजी को पद से हटा दिया गया हो मगर वे आज भी भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के स्थाई आंमत्रित सदस्य है।
ऐसा हम नही पार्टी की ही वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी कह रही है। पार्टी की अधिकत वेवसाइट पर भले ही वित्त मंत्री के रूप में राघव जी का नाम नही है उनका प्रभार जयंत मलैया को दिखाया गया हो मगर संगठन में उन्हें स्थाई आंमत्रित सदस्य के रूप में 16वें नम्बर पर दिखाया गया है।