रेवती काकड़ में विस्फोट चार घायल

 इंदौर 9 मई । समय : शाम 4.30 बजे
                      स्थान : रेवती काकड़ गांव
                        घटना : विस्फोट 
                        घायल : चार व्यक्ती 
                        विवरण :सांवेर रोड स्थित रेवती काकड़ में बुधवार शाम4.30 बजे अचानक जोरदार धमाके के साथ लोगो को लगा की मानो  भुकंप आ गया हो। विस्फोट के भयानक आवाज के साथ 500 मीटर दूर तक नारियल आकार से बड़े पत्थर गिरे तो 2 किमी दूर तक धरती कांप उठी पूरा गांव धर्राया गया।आवाज के साथ कुछ बड़े पत्थर छत तोड़ते हुए अंदर आ गए ।पहले भी यहाँ  विस्फोट हुए है, लेकिन इतना तेज और खतरनाक विस्फोट पहले कभी नहीं हुआ।
 उमरा माइनिंग कंपनी द्वारा जहां माइनिंग का काम किया जा रहा है वह पहाड़ी व जमीन खनिज विभाग नेलीज पर दी है उस घटना स्थल से 200 मीटर दूर पूरा रेवती काकड़ बसा हुआ है।आज शाम यहाँ विस्फोट किया गया विस्फोट से पूरा गांव धर्राया गया है। उमरा माइनिंग कंपनी द्वारा किए गए विस्फोट के कारण ग्रामीणों के घरों में जहां भारी क्षति पहुंची है, वहीं चार ग्रामीण घायल भी हो गए है। ग्रामीणो के अनुसार  घटना में चार घायल हुए है, जिन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गावं में सायकल पर जा रही लड़की भी बाल-बाल बची, उसकी सायकल पूरी तरह से टूट गई, जैसे ट्रक से टकरा गई हो। कई घरों में खड़की, दरवाजे, दिवारे तक फूट गई है।
घटना के समय खदान में दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन मामला बड़ा होते देख सारे अधिकारी कर्मचारी भाग निकले। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कंपनी के दफ्तर मे तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया। जो दिखा उसे नष्ट कर दिया गया। यहां खड़े करीब दर्जनभर ट्रकों के कांच फोड़ दिए गए। कुछ देर बार पुलिस आने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
सरंपच मूलचंद सोलंकी  के अनुसार  यहां उमरा कंपनी का गिट्टी बनाने का काम चल रहा है। यहां अक्सर विस्फोट होते रहते हैं। कंपनी द्वारा विस्फोट करने के पहले कभी नहीं बताया जाता है, जबकि पूरा गांव खदान से लगा हुआ है। विस्फोट करने से पहले हमे बताया जाना चाहिए, लेकिन कंपनी द्वारा कभी भी विस्फोट को लेकर जानकारी नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×