लोकल इंदौर 22 अप्रेल । दो दिन पूर्व धरमपुरी से इंदौर के लिए विहार के दौरान लापता हुए ६० वर्षीय जैन संत उपाध्याय संयम सागर सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ में पाएं गए है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बात की पुष्टी हो गई । संत के लापता होने से पूरा पुलिस विभाग उन्हें ढढने मे लगा था।
उपाध्यायश्री आचार्य भरतसागरजी के शिष्य हैं और वह २० अप्रैल को सुबह १०.४५ पर आहार के बाद धरमपुरी से इंदौर की ओर विहार करने के बाद लापता हो गए थे। उन्हें तीन बच्चों ने मुख्य मार्ग पर छोड़ दिया था। आहार के चलते ब्रह्मचारिणी सविता दीदी पीछे रह गई थीं। इसके बाद सविता दीदी तो इंदौर पहुंच गईं पता चला है कि उन्होंने सांवेर टोल नाके को क्रॉस कर लिया था। उपाध्याय श्री दिगंबर जैन मंदिर सुखलिया में विश्राम के बाद गोयल नगर के लिए विहार करने वाले थे। वे उत्तर प्रदेश के अलीगढ कैसे पहुचे इसका पता नही चल सका ।