लोकल इंदौर .प्लास्टिक वेस्ट से ईंधन (फ्यूल) बनाने की कोशिश कर रहे प्रेस्टीज इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्र वेसल का ढक्कन उड़ जाने से झुलस गए। एक छात्र के पैर में फ्रेक्चर हो गया।
घटना शनिवार दोपहर कॉलेज की लैब में हुई। सिविल इंजीनियरिंग थर्ड ईयर के छात्र राहुल कौशिक, अनिल राठौर, मोहित पालीवाल और अश्विन खरात प्लास्टिक वेस्ट (अपशिष्ट) से ईंधन बनाने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए वे प्लास्टिक वेस्ट को एक छोटे वेसल में पिघला रहे थे। तभी अधिक दबाव के कारण वेसल का ढक्कन उड़ गया और गर्म प्लास्टिक छात्रों के शरीर पर आ गिरा। चारों छात्रों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में मोहित का पैर फ्रेक्चर हुआ है।