लोकल इंदौर १३ फरवरी .अपने बच्चों की शादी करने के लिए अब मातापिता जासूसों का सहारा ले रहे है . मेट्रिमोनियल साईटों पर लड़का या लडकी पसंद आने पर उसकी जासूसी करा कर पहले जानकारी लेने का चलन अब इंदौर भोपाल जैसे शहरों में बढ़ता जा रहा है .
प्री मेट्रिमोनियल इन्वेस्टिगेशन के इस नए ट्रेंड राजनेता, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अफसर जैसे हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार इस तरह की जांच एजेंसियां एक क्लाइंट से 10 से 30 हजार रुपए तक फीस लेती हैं। लड़का-लड़की के विदेश में सैटल होने पर फीस बढ़ जाती है। तकरीबन एक महीने में क्लाइंट को संबंधित परिवार की सारी जानकारी उपलब्ध करा दी जाती है। इस जानकारी से संतुष्ट हुए तो परिजन बात आगे बढ़ाते हैं, नहीं तो रिश्ते की बात ही नहीं करते हैं।