श्री अशोक कुमार मिश्र बने अपर संचालक, जनसम्पर्क, इंदौर

लोकल इंदौर 5 जुलाई, संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, इंदौर के संयुक्त संचालक जनसम्पर्क श्री अशोक कुमार मिश्र ने आज अपर संचालक, जनसम्पर्क, इंदौर के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग ने 8 संयुक्त संचालकों को अपर संचालक के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी करने के साथ-साथ पदस्थापना के आदेश भी जारी कर दिये हैं।
राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत श्री अशोक कुमार मिश्र की पदस्थापना,पदोन्नति के पश्चात इंदौर में यथावत रखी गयी है। संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय ग्वालियर के संयुक्त संचालक डॉ.एच.एल.चौधरी को संयुक्त संचालक से अपर संचालक के पद पर पदोन्नत करने के पश्चात उनकी भी पद स्थापना ग्वालियर में यथावत रखी गयी है। संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय भोपाल के संयुक्त संचालक श्री एल.आर.सिसोदिया को संयुक्त संचालक से अपर संचालक पद पर पदोन्नत के पश्चात उनकी पदस्थापना संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय,जबलपुर की गयी है।