सरबजीत की मौत का गुस्सा इंदौर में भी

लोकल इंदौर 2 मई। भारतीय सरबजीत की पाकिस्तान की जेल मे यातनाएं देने के बाद हुई मौत के खिलाफ गुरुवार सुबह कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओ ने अलग-अलग स्थानो पर पाकिस्तान के पुतले जलाए।
सरबजीत की मौत के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राजबाडा चौक पर पाकिस्तान हाय-हाय के नारों के साथ पाक का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वही भाजपा कार्यकर्ताओ ने नवनीत टावर के सामने पलासिया क्षेत्र में सरबजीत की मौत के खिलाफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारो के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका।