लोकल इंदौर 22 अगस्त। इंदौर में आज सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में 11 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस माह में 24घंटों में सर्वाधिक बारिश है। अभी भी लगातार जारी बारिश के चलते शहर के अनेक इलाकों में जल जमाव की सूचना है। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम सतर्कता के साथ मुस्तैद है। कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नही है।
दर रात यशवंत सागर के 6 सायफन चालू किये गए।जबकि सुबह सभी सायफन खोल दिये गए।