लोकल इंदौर 17 अक्टूबर। शुक्रवार को इंदौर में 312 नए संक्रमित मरीज मिले। 2427 सैंपलों की जांच की गई। शहर में अब तक 3 लाख 47 हजार 647 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें 31408 पॉजिटिव मिले। वहीं अब तक 26 हजार 981 पॉजिटिव मरीज बीमारी से जंग जीत चुके हैं। फिलहाल 3772 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई। इंदौर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 655 पहुंच चुकी है।