आज का पंचांग 15 जनवरी-2020 ,विक्रम संवत 2076,वार:बुधवार, माह:माघ,पक्ष:कृष्ण, तिथी:पंचमी, 12:11 तक, उत्तर फाल्गुनी, 28:03 तक, चन्द्र राशि:सिंह
मेष | वृष | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन
मेष: दिन सामान्य बीतेगा। परिवार की कलह परेशानी का कारण बन जाएगी। सभी को साथ में लेकर चलने में ही भलाई है। कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। किसी से भी अपनी निजी बातें शेयर न करें नुकसान ही होगा।
वृष: आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। खानपान का ध्यान रखें। बच्चों को लेकर चिंता होगी।
मिथुन: कोई अपना ही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार में मांगलिक प्रसंग उपस्थित हो सकता है। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन संबंधी मामलों में अभी निराशा ही हाथ लगेगी।
कर्क: अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। कोई मित्र मुसीबत के क्षणों में आपके लिए मददगार बन सकता है। अभी यात्रा का इरादा त्याग दें। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।
सिंह: कार्यालय की व्यस्तता से तनाव हो सकता है। काम में लापरवाही पर अधिकारी वर्ग की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपना काम समय पर पूरा करने की आदत डालें तो बेहतर होगा। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
कन्या: किसी अनहोनी की आशंका से परेशान रहेंगे। भाग्य पर भरोसा करने की बजाए अपनी प्रतिभा और मेहनत पर विश्वास करें तो बेहतर रहेगा। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था करनी पड़ेगी। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
तुला: कोई परिचित ही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है इसलिये सतर्क रहें। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृश्चिक: प्राॅपर्टी संबंधी मामलों के लिए अनुकूल समय है। यात्रा पर जाते समय घर की सुरक्षा का ध्यान रखें। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। बच्चों के कॅरियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी।
धनु: धन संबंधी मामलों में अभी अनुकूल समय नहीं है। कोई मित्र आपको बरगलाने का प्रयास कर सकता है। किसी रिश्तेदार से धन संबंधी मामले पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा लेकिन अभी इसे स्थगित करना ही बेहतर होगा।
मकर: प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सतर्कना बरतना आवश्यक है। काम के सिलसिले में अचानक दूर की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों के कॅरियर को लेकर चिंता सताएगी। वाहन चालन में सावधानी रखें। खानपान पर संयम रखना आवश्यक है।
कुंभ: बच्चों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलने से परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। धन तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम के अनुसार अपना खानपान रखें तो बेहतर रहेगा।
मीन: कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा।घर परिवार को लेकर चिंता बनी रहेगी। किसी अजनबी की बात पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। खानपान में अति नुकसानदेह साबित होगी। वाहन सतर्कता से चलाएं।