लोकल इंदौ।जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में अभय प्रशाल में आयोजित इंदौर जिला ओपन टेबल टेनिस स्पर्धा के फाईनल मुकाबलों में पुरूष एकल वर्ग में अंश गोयल ने रोहन जोशी को 4-1, महिला एकल वर्ग में अंबिका जायसवाल ने रश्मि सोनी को 4-3, युथ बालक वर्ग में अंश गोयल ने तिहरा खिताब हासिल करते हुए रोशन जोशी को 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
इसके पूर्व में खेले गए सेमीफाईनल मुकाबलों में पुरूष एकल वर्ग में अंश गोयल ने रोशन जोशी को 3-0, रोहन जोशी ने राजवीर पंवार को 3-2, महिला एकल वर्ग में अंबिका जायसवाल ने साधना नहलानी को 4-0, रश्मि सोनी ने अकांक्षा कुटुम्बले को 4-0 से तथा युथ बालक वर्ग में अंश गोयल ने साउद खान को 3-2, रोशन जोशी ने राजवीर पंवार को 3-0 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया।
स्पर्धा का पुरस्कार वितरण एक्सेल हेल्थ केयर के संजय जैन व मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर म.प्र.टे.टे.सं. के महासचिव जयेश आचार्य व जिला संगठन के सचिव नीलेश वेद विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रशंत व्यास व आभार गगन चंद्रावत ने किया।