लोकल इन्दौर। 20 नवंबर। एम वाय अस्पताल से चोरी हुआ नवजात बच्चा आखिर कर मिल गया है। शुक्रवार सुबह अज्ञात व्यक्ति उसे संयोगितागंज थाने पर छोड़ गया। जहाँ सफाईकर्मी ने उसे देख पुलिस को जानकारी दी। बच्चे को एम वाय अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। बताया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपित बच्चे को छोड़ गया हैं।पुलिस ने आरोपित पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था।