लोकल इंदौर 27 मॉर्च।इंदौर की सड़कों पर कल शनिवार 28 मॉर्च से एक अलग ही नजारा होगा। सड़कों पर कर्फ्यू की छूट के दौरान जितने भी दो पहिया या चार पहिया वाहन चलेंगे उनके नम्बरों पर पुलिस की नज़र होगी। जो वाहन चालक निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा, उस पर पुलिस अपने हिसाब से कार्यवाही करेगी।
शनिवार 28 मॉर्च से दिल्ली की तरह शहर में भी दोपहिया और चार पहिया वाहनों से जरूरत का सामान खरीदने घरों से बाहर वाले शहरवासियों को ऑड और इवन नंबर के वाहनों का प्रयोग करना होगा।
28 तारीख से लागू यह व्यवस्था इस प्रकार होगी।
28 मार्च को ODD (विषम)
29 मार्च को EVEN (सम)
30 मार्च को (पूर्णतः बंद)
31 मार्च को ODD (विषम)
01 अप्रैल को EVEN (सम)
02 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
03 अप्रैल को ODD (विषम)
04 अप्रैल को EVEN (सम)
05 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
06 अप्रैल को ODD (विषम)
07 अप्रैल को EVEN (सम)
08 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
09 अप्रैल को ODD (विषम)
10 अप्रैल को EVEN (सम)
11 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
12 अप्रैल को ODD (विषम)
13 अप्रैल को EVEN (सम)
14 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
इसी के साथ सभी प्रकार के वाहन चालकों को अपने चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।