लोकल इंदौर 16 अक्टूबर।साँवेर उप चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया। इसमें घर-घर नर्मदा का पानी लाने का वादा किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने संकल्प पत्र जारी किया इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा जयचंद कह डाला। उन्होंने कमलनाथ के लिए कहा कि वे अकेले ही घंटी बजाकर घूम रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि साधु क्या होता है और शैतान क्या होता है, यह बताने की जरूरत नहीं है। अपना स्वार्थ ना देखते हुए जनता और समाज के लिए काम करना ये साधु प्रवृत्ति है। शैतान लूटने का काम करता है। मप्र को इन शैतानों ने बहुत लूटने का प्रयास किया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने घर-घर नर्मदा का पानी लाने का वादा किया।