लोकल इंदौर १३ जुलाई .आयकर विभाग अब चाय पकौड़े वाले छोटे व्यापारियों की आय का लेखा जोखा खंगालने जा रहा है। इसके लिये इंदौर में 1.67 लाख व्यापारियों को नोटिस भेजा गया है . मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के बाद अब विभाग पुरी मध्यप्रदेश में ऐसा ही करने जा रहा है .हाल ही में आईटी विभाग ने भोपाल नगर निगम से व्यावसायिक लाइसेंस (गुमाश्ता) लेकर सड़कों पर व्यापार कर रहे करीब 50 हजार से अधिक व्यापारियों की लिस्ट मांगी है। उल्लेखनीय है किविभाग ने इस साल एमपी और छत्तीसगढ़ के लिए टैक्स कलेक्शन में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए 28,900 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक़ मुताबिक इसके पहले इंदौर नगर निगम से लाइसेंस लेकर काम कर रहे 1.67 लाख व्यापारियों को नोटिस भेजा गया था। अबआईटी विभाग ने भोपाल नगर निगम से व्यावसायिक लाइसेंस (गुमाश्ता) लेकर सड़कों पर व्यापार कर रहे करीब 50 हजार से अधिक व्यापारियों की लिस्ट मांगी है।