लोकल इंदौर 8 मार्च। इंदौर पुलिस ने कल रात राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यूयॉर्क सिटी में चल रह एक देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मार कर दो महिलाओं सहित 5 आरोपियों को पकड़ा गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी।
राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी के अनुसार न्यूयॉक सिटी के एक फ्लैट में दो महिलाओं द्वारा लंबे समय से देह व्यापार कराए जाने की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने की योजना तैयार की। योजना के अनुसार एक पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर देह व्यापार के स्थान पर भेजा गया जबकि अन्य पुलिसकर्मी पहले से ही मौके पर छिपे हुए थे।
ग्राहक बनकर गए पुलिसकर्मी को मल्टी के नीचे ही एक महिला मिली जो सौदा जमने पर ग्राहक को ऊपर भेजती थी। महिला ने पुलिसकर्मी से सौदा पटने के बाद उसे भी ऊपर भेज दिया। इसी बीच ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने अपने अन्य साथियों को संकेत दे दिया जिस पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित 5 को पकड़ लिया। फिलहाल महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।