लोकल इंदौर 5 फरवरी।इंदौर की जेल में एक महीने से बंद कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अंतरिम जमानत के आदेश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
यह है मामला
नए साल पर 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे में गुजरात के विवादित स्टेंडअप काॅमेडियन मुन्नवर फारूकी को बुलाया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के नेता उसकी यू-ट्यूब पर जारी धार्मिक भावनाएं भड़काने और हिंदू धर्म पर की गई काॅमेडी को देखते हुए टिकट लेकर शो में शामिल हुए थे। इस शो में स्टैंडअप काॅमेडी के लिए प्रियम ने ही शहर के आराध्य देव के बारे में विवादित काॅमेडी शुरू कर दी। जैसे ही शो शुरू हुआ हिंदू संगठन हिंद रक्षक के नेताओं ने काॅमेडियन मुन्नवर सहित सभी काॅमेडियन को वहीं पकड़ा और थाने ले आए। जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया।