लोकल इंदौर | परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को दो बेटियों से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर रविवार को उनके पिता को गिरफ्तार किया है। बच्चियों ने बताया कि कुछ दिनों से वह मंझली बेटी से दुष्कर्म करता था।
एक दिन उसने इसके बारे में बड़ी बहन को बताया। बड़ी ने कहा कि पिता मेरे साथ भी कई बार ऐसा कर चुका है। फिर दोनों ने मां को इसकी जानकारी दी। मां दोनों बेटियों को लेकर थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। आरोपी की तीन बेटियां हैं।