केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इंदौर नगर निगम को श्रेष्ठ नगर निगम का अवॉर्ड दिया है। यह अवॉर्ड पीपीपी (निजी जनभागीदारी) आधारित इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट श्रेणी में दिया गया है। मंगलवार को वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीपसिंह पुरी ने जनाग्रह सिटी गवर्नेंस अवॉर्ड 2020 की घोषणा की।
इंदौर नगर निगम की तरफ से पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने मंत्री से अवॉर्ड ग्रहण किया।