लोकल इंदौर 25 नवम्बर। आयकर विभाग ने आज सुबह कौटिल्य अकाडमी पर छापा मारा ।यह कारवाही शहर की विभिन्न ब्रांचों ले अलावा संचालक श्रीधांत जोशी के विद्यानगर स्थित निवास पर भी कार्यवाही की गई जो अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को इंदौर और भोपाल में कौटिल्य एकैडमी के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। प्रारंभिक तौर पर कितने की टैक्स चोरी हुई या नहीं हुई, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
इस साल का आखरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर :भारत में ज्यादा असर नहीं…!
इंदौर में सुबह 6 बजे कौटिल्य एकैडमी के भंवरकुआ स्थित इंस्टिट्यूट पर इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान एक टीम बस में सवार थी। टीम ने पूरे ऑफिस की छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद सुबह इंस्टिट्यूट में स्टूडेंट्स का आना शुरू हुआ तो इनकम टैक्स व पुलिस टीम ने उन्हें लौटा दिया। दूसरी ओर, टीम ने घंटों छानबीन कर इंस्टिट्यूट के रिकॉर्ड को खंगाला। इंस्टिट्यूट द्वारा कोरोना काल में भी ऑनलाइन क्लासेस ली गई थी। संक्रमण कम होने के बाद ऑफलाइन क्लासेस शुरू हुईं। इसका पूरा लेखा-जोखा जुटाया जा रहा है।
इसके साथ ही संचालक श्रीधांत जोशी के विद्यानगर स्थित निवास पर भी एक टीम पहुंची है। ऐसी ही इनकम टैक्स की अन्य टीमें इंस्टिट्यूट के प्रेस कॉम्प्लेक्स, मंगल सिटी, राजबाड़ा स्थित ब्रांच में भी पहुंची और छानबीन शुरू की। साभार